China Big Plan on Balochistan: बलूचिस्तान में पहली बार लड़ने पहुंचा चीन, भारत के लिए क्यों चिंता की बात?

By अभिनय आकाश | May 30, 2025

बलूचिस्तान में पहली बार कुछ ऐसा हुआ है जो भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। चीन ने पहली बार सीधे बलूचिस्तान से संपर्क किया है। खबर है कि अपनी सीपैक परियोजना को बचाने के लिए चीन-बलूचिस्तान में भारत से जंग लड़ना चाहता है। चीन जानता है कि बलूचिस्तान के लोग भारत के साथ खड़े हैं। ये लोग खुलकर पाकिस्तान से आजादी और भारत से समर्थन मांग रहे हैं। ऐसे में चीन बलूचिस्तान को लालच देकर फंसाने के चक्कर में लग गया है। चीन ये जानता है कि बलूच विद्रोही उसकी सीपैक परियोजना को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देंगे। ऐसे में अपनी परियोजना, पैसे और इज्जत को बचाना है तो बलूचिस्तान के लोगों से हाथ मिलाना होगा। लेकिन यहां पर चीन के लिए भारत सबसे बड़ी अड़चन है। 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत का किया दौरा, अधिकारियों से मुलाकात की, जानिए इस युद्धपोत से क्यों डरता है पाकिस्तान?

बलूचिस्तान का नियंत्रण जल्द ही स्वतंत्र बलूचिस्तान राज्य की नई सरकार को सौंप दिया जाएगा और जल्द ही एक संक्रमणकालीन निर्णायक अंतरिम सरकार की घोषणा की जाएगी। कैबिनेट में बलूच महिलाओं का प्रतिनिधित्व हमारे राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता की पूर्ति है।  लेकिन असली आजादी के लिए बलूचिस्तान को भारत के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में चीन पागल हो गया है और बलूचिस्तान के नेताओं से मुलाकात कर रहा है। हालांकि चीन अभी बलूचिस्तान के गवर्नर से ही मिल पाया है, जिसे पाकिस्तान ने अप्वाइंट किया है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान जल मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा: पाक सेना प्रमुख मुनीर

ये भारत के थोड़ी सी राहत की बात है कि बलूचिस्तान के एक्टिवस्त, वहां की जनता और बलूच लिबरेशन आर्मी अपने ही गवर्नर को कुछ नहीं समझती क्योंकि वो पाकिस्तान का प्यादा है। लेकिन अब चीन को शहबाज सरकार पर नहीं रहा रत्ती भर भी भरोसा। चीन सीपैक परियोजना की खातिर बलूचों से सीधी बातचीत करना चाहता है, जो सीपैक परियोदना पर हमला करते हैं। चीन अगर बलूचिस्तान के लड़ाकों और वहां की जनता तक पहुंच गया तो ये चिंता का विषय हो सकता है। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका