India-Ecuador Relations | भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई ऊर्जा! विदेश मंत्री एस जयशंकर और गैब्रिएला सोमरफेल्ड के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता

By रेनू तिवारी | Apr 30, 2026

भारत और इक्वाडोर ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत दौरे पर आईं इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसरो से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक में व्यापार, स्वास्थ्य और डिजिटल तकनीक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें इक्वाडोर की विदेश मंत्री का भारत में स्वागत कर खुशी हुई और दोनों देशों ने सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करेंगे।

मंगलवार को विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इक्वाडोर की विदेश मंत्री एक मई को नयी दिल्ली से रवाना होंगी। एक अलग पोस्ट में, जयशंकर ने कहा कि उन्होंने नयी दिल्ली में 11वें हेड्स ऑफ़ मिशन्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक अस्थिर और उथल-पुथल भरे विश्व में, भारतीय कूटनीति राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय लक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

गैब्रिएला सोमरफेल्ड की यह यात्रा लैटिन अमेरिकी देशों के साथ भारत के बढ़ते जुड़ाव का प्रतीक है। व्यापार से लेकर डिजिटल सहयोग तक, दोनों देश एक ऐसी साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं जो विकासशील देशों (Global South) के हितों को मजबूती प्रदान करेगी।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार