तालिबान सरकार को मान्यता देने के लिए चीन तैयार, अफगान में ट्रिलियन डॉलर के कारोबार पर नजर

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2021

पाकिस्तान द्वारा तालिबान की मदद की बात कोई नई नहीं है। लेकिन अब पाकिस्तान का दोस्त चीन भी तालिबान के समर्थन में खुलकर सामने आ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अफगान में तालिबान सरकार को मान्यता देने के लिए चीन तैयार है। चीन की नजर तालिबान के ट्रिलयिन डॉलर के कारोबार पर है। चीन अफगान के प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहता है। यूएस न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर नए चीनी सैन्य और खुफिया आकलन ने उन्हें आतंकवादी समूह यानी तालिबान के साथ अपने संबंधों को औपचारिक रूप देने के लिए तैयार करने के लिए प्रेरित किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह