Breaking: चीन ने अपने विदेश मंत्री को पद से हटाया, किन गैंग एक महीने से लापता चल रहे हैं

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2023

चीन के विदेश मंत्री किन गैंग को हटा दिया गया है। जिस तरह से ताइवान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उसका ये असर है? किन गैंग कुछ दिनों से लापता भी बताए जा रहे थे। एक अनुभवी राजनयिक और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भरोसेमंद सहयोगी, किन गैंग ने संयुक्त राज्य अमेरिका में राजदूत के रूप में एक छोटे से कार्यकाल के बाद दिसंबर में देश के विदेश मंत्री के रूप में बागडोर संभाली थी। बताया जा रहा है कि बीते तीन हफ्तों से वो गायब चल रहे हैं। जिससे उनकी अनुपस्थिति को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

ऑनलाइन और विदेशी चीनी मीडिया में अफवाहों के अनुसार, किन गैंग का कथित तौर पर एक टीवी पत्रकार और होस्ट-फू शियाओशन के साथ अफेयर था। फू हांगकांग स्थित फीनिक्स टीवी से संबद्ध है। अफवाहों में आगे कहा गया है कि फू संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिक हैं। उनके साथ विवाह के बिना उसका एक बच्चा है। कुछ लोग शियाओटिऑन को डबल एजेंट भी कह रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

Mayank Yadav की 149 km/h Speed ने जिम्बाब्वे को चौंकाया, पिता की मन्नत और BCCI का भरोसा रंग लाया

Ashok Sharma: 154.2 kmph की रफ्तार और कड़ा संघर्ष, किसान का बेटा बना India का नया पेस सनसनी

Ashes 2027 के साथ WTC Final की तारीखों का ऐलान, The Oval में सजेगा टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच

Health Tips: किडनी को Healthy रखने के लिए छोड़ें ये बुरी आदतें, वरना Silent Killer साबित हो सकती है आपकी Diet