ईरान क्यों बांट रहा आयोडीन की गोलियां, अमेरिका न्यूक्लियर अटैक करने वाला है?

By अभिनय आकाश | Nov 07, 2026

मिडिल ईस्ट में सुलगती जंग के आग के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरी दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने अपने न्यूक्लियर प्लांट्स के आसपास रहने वाले नागरिकों को आयोडीन की गोलियां यानी पोटेशियम आयोडाइड बांटनी शुरू कर दी है। ईरान की इमरजेंसी तैयारी इस बात का संकेत है कि देश किसी संभावित बड़े अमेरिकी हमले से निपटने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच टकराता जा रहा है यह गहराता जा रहा है विवाद और इन आयोडीन की गोलियों का रेडिएशन से बचाव का एक पुराना इतिहास भी आपको बताएंगे। दरअसल मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बात सामने आई कि हाल ही में ईरानी प्रशासन के अंदरूनी ब्रीफिंग में इस बात पर गंभीर चिंता जाहिर की गई कि अमेरिका ईरान के सबसे सुरक्षित और भारीभरकम खिले बंदे वाली परमाणु ठिकानों खासतौर पर पिक एक्स माउंटेन जैसे सीक्रेट न्यूक्लियर साइट्स को टारगेट कर सकता है अमेरिका यहां बरसा सकता है न्यूक्लियर बम अमेरिका और उसके सहयोगियों का हमेशा से बड़ा आरोप रहा है कि ईरान परमाणु हथियारों को विकसित करने के बेहद करीब है वाशिंगटन और तेहरान के बीच कूटनीतिक बातचीत टूटने और मिडिल ईस्ट में इजराइल और अमेरिका के लगातार आक्रामक रुख के कारण तनाव चरम पर है और ट्रंप पहले कई बार ऐसे कड़े संकेत दे चुके हैं कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए हर संभव सैन्य विकल्प खुला रखा गया है। यही वजह है कि ईरान अब किसी भी न्यूक्लियर अटैक के भयानक असर का सामना करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। अपने नागरिकों को यह मदद दे रहा है। ईरान द्वारा परमाणु संयंत्रों के पास बड़े पैमाने पर यह गोलियां बांटे जाने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इनका काम क्या है। 

इसे भी पढ़ें: तनाव के बावजूद हम निकाल रहे अधिक तेल, Donald Trump का नया बयान- US और Iran में कोई युद्ध नहीं


दरअसल जब किसी न्यूक्लियर प्लांट पर हमला होता है या कोई परमाणु दुर्घटना होती है तो हवा में भारी मात्रा में खतरनाक रेडियोएक्टिव आयोडीन फैल जाता है। जब कोई इंसान सांस लेता है तो यह जहरीला आयोडीन उसके शरीर के अंदर चला जाता है और गले में मौजूद थायराइड ग्लैंड इसे बहुत तेजी से अब्सॉर्ब कर लेती हैं। से गंभीर थायराइड कैंसर का खतरा पैदा हो जाता है और न्यूक्लियर खतरे के वक्त दी जाने वाली पोटेशियम आयोडाइड की गोली नॉर्मल और सेफ आयोडीन से भरी होती है। इसे खाते ही थायराइड ग्लैंड पहले से ही सुरक्षित आयोडीन से पूरी तरह भर जाती है या ब्लॉक हो जाती है और इसके बाद जब शरीर के अंदर रेडियोएक्टिव आयोडीन जाता है तो थायराइड उसे अब्सॉर्ब नहीं करता शरीर से बाहर निकाल देता है। हालांकि ये क्लियर है कि पोटेशियम आयोडाइड कोई न्यूक्लियर हमले से बचने वाली आरामबा दवा नहीं है। यह थर्मल रेडिएशन से नहीं बचाती बल्कि सिर्फ और सिर्फ एक आपातकालीन परिस्थिति में थायराइड को रेडियोएक्टिव ज़हर से बचाने का एक मेडिकल उपाय भर है। लेकिन युद्ध या परमाणु संकट के समय नागरिकों को इस तरह की गोलियों को बांटने का इतिहास डरावना रहा है। 

इसे भी पढ़ें: खून से लाल हुई सीतापुर की सड़क! 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 की मौत से परिवारों में मचा कोहराम


इससे पहले दुनिया के कई बड़े परमाणु संकटों के वक्त ऐसा किया गया है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है चर्नोब। दरअसल चर्नोबल परमाणु संयंत्र में इतिहास की सबसे भयानक दुर्घटना के बाद बड़े पैमाने पर यहां लोगों को आयोडीन वितरित की गई थी। 2011 में आई सुनामी के बाद जापान के फुकोशिमा न्यूक्लियर प्लांट के लीक होने पर भी वहां की सरकार ने प्रभावित इलाकों में नागरिकों को सुरक्षा देने के लिए यह उपाय सुझाए थे। ईरान द्वारा अपने परमाणु सेंटों के आसपास इस तरह की इमरजेंसी किट और आयोडीन गोलियों का बांटा जाना यह साफ दिखाता है कि कूटनीतिक मंचों की बयानबाजी से बात बहुत आगे बढ़ गई है और अब संभावित न्यूक्लियर वॉर की आशंकाओं को लेकर खौफ भी है तैयारियां भी है। हालांकि कदम सिर्फ एक ऐतिहा डिफेंसिव प्रोटोकॉल है या सच में ईरान को कोई इनपुट मिला है कि अमेरिका न्यूक्लियर अटैक करेगा।

प्रमुख खबरें

10वें Deepotsav से त्रेता युग की यादें हुईं ताजा, अयोध्या में जले 30 लाख दीये, CM योगी ने की पूजा

Sonia Gandhi Memoir: राजीव गांधी के पीएम बनने के फैसले पर हुआ था गहरा आघात

Hardeep Singh Puri और Delhi CM Rekha Gupta ने 1984 Riots पीड़ितों से की मुलाकात

Bengal Police की कमियों के लिए TMC जिम्मेदार, Suvendu Adhikari ने उठाए सवाल