ताइवान पर दावे को लेकर चीन ने दिया ऐसा लॉजिक, लोग बोले- फिर तो बीजिंग अमेरिका का हिस्सा है

By अभिनय आकाश | Aug 09, 2022

ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तलवारें खिची हैं। नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन बेहद आक्रमक नजर आ रहा है। वहीं चीनी विदेश मंत्रालय की एक वरिष्ठ प्रवक्ता ने देर रात एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसको लेकर वो उपहास का पात्र बन गईं। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने रविवार देर रात ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि बायडू मैप्स दिखाते हैं कि ताइपे में 38 शेडोंग डंपलिंग रेस्तरां और 67 शांक्सी नूडल रेस्तरां हैं। जीभ कभी धोखा नहीं देती। उन्होंने कहा कि ताइवान हमेशा से चीन का हिस्सा रहा है। लंबे समय से खोया हुआ बच्चा आखिरकार घर लौट आएगा। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-चीन रिश्ते सुधरने की संभावना नहीं: सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि गूगल मैप्स दिखाता है कि बीजिंग में 17 मैकडॉनल्ड्स, 18 केएफसी, 19 बर्गर किंग्स और 19 स्टारबक्स हैं। जीभ कभी धोखा नहीं देती। चीन हमेशा से अमेरिका का हिस्सा रहा है। लंबे समय से खोया हुआ बच्चा आखिरकार घर लौट आएगा। टेरी एडम्स  नाम के यूजर ने भी मजेदार जवाब देते हुए लिखा, ‘ग्रेटर लॉस एंजिल्स क्षेत्र में 89 नूडल रेस्तरां और 29 डंपलिंग हाउस हैं। हुआ के तर्क से तो लॉस एंजिल्स हमेशा चीन का हिस्सा रहा है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भूचाल, मीटिंग के बाद तीन डायरेक्टर्स ने दिया इस्तीफा

PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब

लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहते हैं विजयकुमार वैशाख

Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी