चीन-रूस ने ईरान को दी घातक टेक्नोलॉजी, पलट गया पूरा युद्ध!

By अभिनय आकाश | Mar 19, 2026

अमेरिका और इजराइल भले ही ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हो लेकिन ईरान के हमलों में इन्हें कितना भारी नुकसान हो रहा है उसने सबको चौंका दिया है। ईरान को यह ताकत कहीं और से नहीं बल्कि रूस और चीन से आ रही है। रूस और चीन ने ऐसा खेल किया है कि अमेरिका इजराइल के हमलों की तुलना में ईरान के हमले ज्यादा तबाही मचा रहे हैं। रूस और चीन कैसे ईरान के लिए चट्टान की तरह काम कर रहे हैं, इसका खुलासा खुद ईरान ने ही कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अराशी ने बहुत बड़ा बयान दिया है। एक मीडिया इंटरव्यू में अराशी ने कहा कि मैं दुनिया के सामने अपने मित्र देशों के साथ सहयोग की संपूर्ण जानकारी नहीं रख सकता। लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि इन मित्र देशों के साथ हमारा पुराना सहयोग रहा है। यह साझेदारी आज भी कायम है और मैं कामना करता हूं कि ईरान से मित्र देशों का सहयोग भविष्य में जारी रहेगा। ईरान के विदेश मंत्री ने किसी देश का नाम नहीं लिया लेकिन यह स्वीकार किया है कि रूस और चीन के साथ उनका सहयोग जारी है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या युद्ध के दौरान रूस और चीन से ईरान को पलटवार के लिए हथियार मिल रहा है या फिर रूस और चीन ने ईरान को अमेरिकी और इजरायली मिसाइलों को बचाने के लिए रक्षा प्रणालियां सप्लाई की है। 

इसे भी पढ़ें: भारत का सीक्रेट ऑपरेशन देखकर हिल गया रूस, गाड़ी ने मचाया तहलका

पिछले साल जब ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन तक युद्ध हुआ था तो अमेरिका ने इसी तकनीक का इस्तेमाल करके ईरानी मिसाइलों को भटका दिया था। लेकिन इस बार ईरान को चीन का जीपीएस सिस्टम मिल गया है। इस सिस्टम की फ्रीक्वेंसी के साथ अमेरिकी फौज छेड़छाड़ नहीं कर पा रही। तो यह रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रूस ने अपनी एक सेटेलाइट पूरी तरह ईरान को सेवा में तैनात कर दी है। यह सेटेलाइट अंतरिक्ष से इजराइली और अमेरिकी सैन्य अड्डों की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें ले रही है और ईरान को दे रही है। इन तस्वीरों के जरिए सैन्य अड्डों पर तैनाती से लेकर हमलों के बाद नुकसान का सटीक आकलन ईरानी फौज को मिल रहा है। भले ही रूस और चीन ने सीधे तौर पर सैन्य तैनाती नहीं की है। लेकिन ये दोनों ही देश तकनीक के जरिए ईरान को बड़ी मदद पहुंचा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका