चीन की कोयला खदान में विस्फोट, चार की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2016

बीजिंग। चीन के मध्य में स्थित हुनान प्रांत की एक कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट के कारण कम से कम चार लोग मारे गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, शाओदोंग प्रांत स्थित कोयला खदान में कल स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे विस्फोट हुआ, जिसके कारण पांच खनिक वहीं फंस गए।

 

तीन लोगों को रविवार शाम तक खान में से बाहर निकाला गया। इनमें से दो की मौत की पुष्टि हो चुकी है और एक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि शेष दो पीड़ित मृत पाए गए थे।

 

प्रमुख खबरें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत

Yearly Horoscope 2026: 2026 का महा राशिफल, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल, सफलता या नुकसान

मैदान पर घायल हुए स्टार क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाना पड़ा