शुल्क युद्ध के बीच अमेरिका के साथ कम हुआ चीन का व्यापार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

बीजिंग। चीन का अमेरिका के साथ व्यापार एक बार फिर नवम्बर में कम हुआ है। इस बीच वार्ताकारों ने शुल्क युद्ध से निपटने के लिए संभावित समझौते के प्रथम चरण पर काम किया है। सीमा शुल्क आंकड़ों से रविवार को पता चला कि चीन से अमेरिका को निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में 23 फीसदी कम हुआ है जबकि अमेरिकी सामानों का चीन में आयात 2.8 फीसदी घटा है।

चीन से फ्रांस जैसे कुछ अन्य देशों को निर्यात में बढ़ोतरी हुई है जिससे नुकसान की भरपाई हुई। कुल चीनी निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 2.5 फीसदी की कमी आई है जबकि कमजोर होती वैश्विक मांग के बीच आयात में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर