चीन ने कहा कि पाकिस्तान के कराची में मारा गया व्यक्ति उसका नागरिक नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

बीजिंग। चीन ने कहा है कि बुधवार को पाकिस्तान के कराची में मारा गया व्यक्ति उसका नागरिक नहीं है। उसने बृहस्पतिवार को इस रिपोर्ट का भी खंडन किया कि यह पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया एक और हमला हो सकता है। यहां संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि क्या यह चीनी नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमला था, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, ‘‘हम प्रासंगिक घटना के पीड़ितों के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं। मेरा मानना है कि संबंधित व्यक्ति चीनी नागरिक नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: WhatsApp की नीति संबंधी याचिका पर जनवरी 2023 में सुनवाई करेगा शीर्ष न्यायालय

गौरतलब है कि अप्रैल में, अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी द्वारा कराची विश्वविद्यालय में किए गए एक आत्मघाती विस्फोट में तीन चीनी नागरिक मारे गए थे। जुलाई 2021 में, कराची के परमाणु ऊर्जा संयंत्र में चीन के दो श्रमिकों को ले जा रहे एक वाहन पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें दोनों घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe