काबुल आत्मघाती हमलों से स्तब्ध चीन ने कहा, आतंकी खतरों से निपटने के लिये सहयोग करते रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

बीजिंग। चीन ने काबुल हवाई अड्डे पर हुए हमलों पर हैरानी जताते हुए शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति जटिल और गंभीर बनी हुई है और बीजिंग आतंकवादी खतरों से निपटने व युद्ध से तबाह देश को आतंकवाद का अड्डा बनने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि काबुल स्थित चीनी दूतावास ने बताया है कि आत्मघाती हमलों में कोई चीनी हताहत नहीं हुआ। झाओ ने कहा, “चीन काबुल हवाई अड्डे के पास हुए विस्फोटों से स्तब्ध है, जिसमें बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

इसे भी पढ़ें: होशंगाबाद में नोटरी अधिवक्ता ने की खुदखुशी,कोर्ट में खड़े होकर पिस्टल से मारी खुद को गोली

झाओ ने कहा, “इस घटना से पता चला है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति जटिल और गंभीर बनी हुई है। हमें उम्मीद है कि संबंधित पक्ष वहां की स्थिति को सही ढंग से बदलने और अफगान लोगों व विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हम आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करेंगे और अफगानिस्तान को फिर से आतंकवाद का अड्डा बनने से रोकेंगे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश