China ने Taiwan के साथ हथियार सौदों को लेकर लॉकहीड मार्टिन इकाइयों, तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2024

चीन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी विमानन निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन कॉर्प के ताइवान के साथ हथियार सौदों पर हस्ताक्षर करने को लेकर उसने कंपनी, उसके कई व्यावसायिक इकाइयों और उसके तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

चीन ताइवान की सरकार को समर्थन देने वाले किसी भी बाहरी सौदे के लिए इसी शब्दावली का इस्तेमाल करता है। प्रतिबंधों का प्रभाव काफी हद तक प्रतीकात्मक प्रतीत होता है, क्योंकि 1989 में बीजिंग और अन्य शहरों में छात्रों के नेतृत्व वाले लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों पर चीन की सेना की कार्रवाई के बाद से अमेरिका और चीन के बीच सैन्य सहयोग निलंबित है।

प्रतिबंधों के अंतर्गत लॉकहीड मार्टिन मिसाइल सिस्टम इंटीग्रेशन लैब, लॉकहीड मार्टिन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी लैबोरेटरीज और लॉकहीड मार्टिन वेंचर्स का नाम शामिल है। शीर्ष अधिकारियों जेम्स डोनाल्ड टेकलेट, फ्रैंक एंड्रयू सेंट जॉन और जीसस मालवे को चीन की यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और Mumbai Indians के बीच होगा पहला मैच

Kotia सीमा विवाद पर Naveen Patnaik ने सीएम माझी को लिखा पत्र, केंद्र से दखल की मांग

Ghaziabad Court ने बैंक धोखाधड़ी में बरी 2 आरोपियों को PMLA में दोषी ठहराया

रूसी हमलों से Kyiv में बुनियादी ढांचा प्रभावित, पानी और बिजली सेवा हुई ठप