भारत पर चीन का होश उड़ाने वाला ऐलान, सुनकर अमेरिका के उड़ेंगे होश

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2025

चीन के राजदूत ने भारत में खड़े होकर तहलका मचा दिया है। भारत में खड़े होकर चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी उम्मीद न तो भारत को थी और न ही पूरी दुनिया को थी। चीन ने आखिरकार भारत पर बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है। किसी ने नहीं सोचा था कि चीनी राजदूत भारत में खड़े होकर भारत के लिए अमेरिका को खरी खोटी सुना देंगे। चीनी राजदूत ने सबसे पहले तो अमेरिका को बुली यानी गुंडा बोला और फिर भारत की तारीफें करने लगे। इसके बाद चीनी राजदूत ने पीएम मोदी की डबल इंजन सरकार वाले एक मजबूत नारे का इस्तेमाल अपने बयान में कर दिया और ऐलान कर दिया कि भारत और चीन एशिया के डबल इंजन हैं। डोनाल्ड ट्रंप की वजह से चीन आज भारत के इतने करीब आ गया है। भारत की तारीफ कर रहा है। इसके लिए तो जरूर डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबल पुरस्कार मिलना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Russia की वॉशिंग मशीन... 50% टैरिफ से 5 दिन पहले अब अमेरिका ने क्या कह दिया?

शू फेइहोंग ने कहा कि अमेरिका लंबे समय से मुक्त व्यापार से लाभान्वित रहा है, लेकिन अब टैरिफ को सौदेबाजी का हथियार मान रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50% तक टैरिफ लगाया है और इससे भी ज़्यादा टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि चुप रहने से धौंस जमाने वालों का हौसला बढ़ेगा और उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि चीन भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।  

प्रमुख खबरें

Russia ने Kyiv पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें और Jet Drones, यूक्रेनी एयर डिफेंस की मुश्किलें बढ़ीं

PoJK में 4 महीने से Internet बंद और हिंसा, एक्टिविस्ट तस्लीमा अख्तर ने Pakistan को किया बेनकाब

Asian Games में बारिश से सभी क्वार्टर फाइनल रद्द, Semi Final में Sri Lanka से भिड़ेगा India

Donald Trump ने खारिज किया Iran का Hormuz प्रस्ताव, बातचीत की उम्मीद बरकरार