उत्तर कोरिया के ‘नाकाम’ मिसाइल परीक्षण पर चीन खामोश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2017

बीजिंग। चीन के प्रमुख कूटनीतिज्ञ यांग जिएची ने टेलीफोन पर अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से बात की। यह बातचीत ऐसे वक्त पर हुयी जब उत्तर कोरिया के ‘विफल’ मिसाइल परीक्षण को लेकर चीन ने चुप्पी साध रखी है। सरकारी सीसीटीवी के मुताबिक चीन ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर कुछ नहीं कहा लेकिन ट्रंप प्रशासन के साथ अपनी बातचीत तेज कर दी है। 

चीन ने दो दिन पहले चेतावनी दी थी कि कोरियाई प्रायद्वीप में ‘‘किसी भी वक्त’’ संघर्ष शुरू हो सकता है। चीनी स्टेट काउंसलर यांग और टिलरसन के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत को कोई विवरण हालांकि मीडिया को नहीं दिया गया। चीन ने उत्तर कोरिया को भी चेताया था कि वह अमेरिकी चेतावनी की अनदेखी कर छठे परमाणु परीक्षण की तैयारी न करे।

प्रमुख खबरें

Explained | क्या भारत बनेगा नया युद्ध क्षेत्र? Sri Lanka के पास अमेरिकी सबमरीन का साइलेंट अटैक! कोच्चि पहुंचा ईरानी जंगी जहाज़

BJP-RSS Coordination Meeting | कानपुर में Yogi Adityanath और RSS की महापंचायत, संगठन और सरकार के बीच तालमेल का नया ब्लूप्रिंट तैयार

Nepal General Election 2026 | नेपाल में बालेन क्रांति! पुराने दिग्गजों का सूपड़ा साफ, Gen Z की पसंद RSP ऐतिहासिक जीत की ओर

परिवारवाद के घोर विरोधी Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बेटे Nishant Kumar के हाथ में सौंपी JDU की कमान, बनेंगे बिहार के अगले उपमुख्यमंत्री