South China Sea में चीन की गंदी हरकत, मानव मल डालकर फैला रहा प्रदूषण, सेटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2021

कोरोना वायरस की चपेट में पूरी दुनिया है और इसके स्रोत का पता लगाने में कई एजेंसियां लगी है। लेकिन शक की सुई घूम-घूम कर बार-बार ड्रैगन पर आकर रूकती है। लेकिन फिर भी चालबाज चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब चीन की एक और गंदी हरकत सामने आई है। खबरों के अनुसार चीन दक्षिण चीन सागर को मानव मल से गंदा कर रहा है। इससे बड़े पैमाने पर समुद्र की मछलियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। एक अमेरिकी विशेषज्ञ ने दावा किया है कि चीनी जहाज दक्षिण चीन सागर में मानव के मल को फेंकने में जुटा है। अमेरिकी विशेषज्ञ की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी जहाजों का झुंड दक्षिण चीन सागर में कई सालों से मानव मल और गंदा पानी फेंक रहा है। WION चैनल की रिपोर्ट के अनुसार चीन द्वारा डाली गई गंदगी से पूरे जगह खतरनाक एल्गम ब्लूम पनप रहे हैं और इसका सीधा असर समुद्री जीवों पर पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता