LAC पर चीन की थ्री लेयर साजिश, हर हिमाकत का जवाब देने के लिए भारत ने की ये तैयारी

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2021

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर इस वक्त चीनियों का ड्रोन शो चल रहा है। चीन की सेना पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर अपने क्षेत्र में 50 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात करने के बाद बड़े पैमाने पर ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। एलएसी पर चीन ने भारत के खिलाफ एक थ्री लेयर साजिश रची है। जिसके तहत कैमरा, रडार और मॉनिटर सिस्टम तैनात किए है। इसते साथ ही चीन एलएसी पर जैमर सिस्टम भी लगा रहा है।  

हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स में चीनी ड्रोन दिखें हैं। इलके अलावा दौरतबेग ओल्डी इलाके में भी चीनी ड्रोन देखे गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बॉर्डर पर रेकी करने के लिए चीन ये ड्रोन भेज रहा है। ये चीनी ड्रोन भारतीय चौकियों के करीब उड़ान भर रहे हैं। चीन द्वारा ड्रोन इस्तेमाल का अलग-अलग तरीका अपनाया जा रहा है। 

भारत हर हिमाकत का जवाब देने को तैयार 

क्वॉड में किरकिरी के बाद चीन अब अकेला पड़ता दिखाई दे रहा है। जब कोई अकेला पड़ जाता है तो बौखला जाता है। चीन की हर नापाक मंसूबे के जवाब देने के लिए भारत भी तैयार है। चीन की ड्रोन वाली साजिश को लेकर भारत पूरी तरह से अलर्ट है और हर गतिविधि पर सेना की चौकस नजर है। एलएसी पर भारत ने भी ड्रोन की संख्या बढ़ा दी है। जल्द ही वह नए इजरायली और भारतीय ड्रोन को शामिल करेगी। इन ड्रोन को सीमा पर चीन की चुनौती का सामना करने के लिए आपात वित्तीय शक्तियों का इस्‍तेमाल करके रक्षा बलों की ओर से अधिग्रहित किया गया है। इसके अलावा ड्रोन पर नजर रखने के लिए भारत विशेष तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता