चीन के शहरों ने हांगकांग से गैर कानूनी तरीके से आने वालों की जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

बीजिंग| (भाषा)चीन के कई शहरों ने कोविड-19 महामारी की पांचवी लहर से जूझ रहे हांगकांग से अवैध तरीके से मुख्य भूमि पर आने वाले लोगों की जानकारी देने पर नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

अखबार के मुताबिक यह घोषणा हांगकांग में लागू पाबंदियों से बचने के लिए लोगों के सड़क और जलमार्ग से भागकर मुख्य भूमि आने की खबरों के बाद की गई है।

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ अखबार के मुताबिक हांगकाग में शनिवार को कोविड-19 के 6,063 मामले सामने आए। वहीं, 15 और मरीजों की मौत होने से कोरोना वायरस से हांगकांग में होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 280 हो गई है। हांगकांग में संक्रमण के अबतक 46,763 मामले सामने आ चुके हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक चीनी शहर झुहई और डोंगग्यूआन ने अवैध रूप से वाहन या नौका से हांगकांग वासी की तस्करी करने वाले की जानकारी देने पर एक लाख युआन तक बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की है।

अधिसूचना के मुताबिक तस्करी समूह की खबर देने पर 30 हजार युआन और अवैध रूप से सीमा पार कर आने वाली की जानकारी देने पर 10 हजार युआन देने की घोषणा की है। चेंगझोउ और नान शहरों ने भी इसी तरह की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing