ताइवान और अमेरिका की आर्थिक वार्ता से खफा चीन, कहा- रद्द करो, नहीं तो ‘गंभीर नुकसान’ होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2020

ताइपे। अमेरिकी की ताइवान के साथ प्रस्तावित आर्थिक वार्ता को लेकर चीन खासा नाराज है। चीन ने सोमवार को अमेरिका को आगाह किया कि यदि वह इस प्रस्तावित आर्थिक बैठक से पीछे नहीं हटता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ हो सकता है। अमेरिका-चीन आर्थिक बैठक में एक वरिष्ठ अमेरिकी मंत्री के भाग लेने की संभावना है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका से ताइवान के साथ सभी तरह के आधिकारिक आदान-प्रदान रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ऐसा नहीं करता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर क्षति’ पहुंच सकती है और इससे ताइवानी क्षेत्र में शांति और स्थिरता प्रभावित हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर