चीन ने कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ा जन युद्ध, मरने वालों की संख्या 700 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2020

बीजिंग। चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर शुक्रवार को 722 हो गई और कुल 34,546 लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि चीन में इस विषाणु के कारण शुक्रवार को 86 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 81 लोगों की मौत हुबेई प्रांत और उसकी प्रांतीय राजधानी वुहान में हुई। इसके अलावा हीलॉन्गजियांग में दो, बीजिंग, हेनान आौर गांन्सु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। आयोग ने बताया कि शुक्रवार को 26 लोगों के इस विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 

इसे भी पढ़ें: वुहान में 80 भारतीय छात्र अब भी मौजूद, भारत में 3 मामलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि: सरकार

इस बीच, जापान के पृथक किए गए क्रूज जहाज पर तीन अन्य लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए और इसके साथ ही जहाज में इससे संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। इससे एक ही दिन पहले जापान ने अपने इस क्रूज पर शुक्रवार को कोरोना वायरस के 41 नये मामले दर्ज किए थे। वहीं, अपने एक लग्जरी जहाज को वापस बुला लिया।  शुक्रवार को 41 मामलों की पुष्टि से पहले 20 संक्रमित यात्रियों को तोक्यो के पास डायमंड प्रिंसेस से उतारा गया। इस जहाज पर करीब 3700 लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई है। 

प्रमुख खबरें

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Super El Nino से दुनियाभर में 4.51 लाख मौतों की आशंका, सह-लेखिका ने समझाई शोध की कार्यप्रणाली

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज