बगराम वायुसेना अड्डा हथियाना और पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करना चाहता है चीन : निक्की हेली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका की एक वरिष्ठ राजनयिक ने आगाह किया कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद अमेरिका को चीन पर करीबी नजर रखने की आवश्यकता है क्योंकि वह युद्धग्रस्त देश में बगराम वायु सेना अड्डे पर कब्जा जमाने की कोशिश तथा भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति हासिल करने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व दूत निक्की हेली ने कहा कि अफगानिस्तान से अचानक सेना को वापस बुलाने के फैसले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका के सहयोगियों का विश्वास और भरोसा खो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: मिशन 2022: तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे ओवैसी, अयोध्या से होगी चुनावी दौरे की शुरुआत

अमेरिकी सेना ने तकरीबन 20 साल बाद इस साल जुलाई में बगराम वायु सेना अड्डा छोड़ दिया था जो अफगानिस्तान में उसका अहम सैन्य अड्डा था। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख दोस्तों तथा सहयोगियों से सम्पर्क कर उन्हें आश्वासन दे कि अमेरिका सदैव उनका साथ देगा।

प्रमुख खबरें

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी