ताइवान की राष्ट्रपति के America में रुकने पर China ने फिर दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2023

ताइवान की राष्ट्रपति के मध्य अमेरिका जाते समये संयुक्त राज्य अमेरिका में उतरने को लेकर चीन ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि ताइवान उसकी भूमि है और जरूरत पड़ी तो सैन्य बल का इस्तेमाल करके उसे अपने नियंत्रण में लेगा। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन के अमेरिका में रुकने पर आपत्ति जताते हुए चीन ने कहा कि वह घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है और अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की प्रतिबद्धता के साथ सुरक्षा करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने बृहस्पतिवार को दोहराया कि चीन को साई इंग वे और अमेरिकी अधिकारियों के बीच किसी भी तरह की बातचीत पर घोर आपत्ति है। चीन ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि लॉस एंजिल्स में पांच अप्रैल को अमेरिकी संसद के स्पीकर केविन मैककार्थी के साथ होने वाली बैठक पर एक मजबूत प्रतिक्रिया होगी। साई के दौरे का मकसद यह दिखाना है कि चीन की ओर से सैन्य खतरे के बावजूद ताइवान के पास अब भी सहयोगी हैं और वह इसे राजनयिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश कर रहा है।

ताइवान पर राजनयिक दबाव हाल में बढ़ गया है। होंडुरास ने ताइवान के साथ संबंध समाप्त करने के बाद चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित कर लिए है। ताइवान को अब वेटिकन सिटी समेत केवल 13 संप्रभु देश मान्यता देते हैं। एक अन्य ताइवानी सहयोगी को लुभाने पर साई ने बीजिंग पर ‘डॉलर कूटनीति’ का उपयोग करने का आरोप लगाया। साई बुधवार को न्यूयॉर्क पहुंचीं और वहां वह बृहस्पतिवार गुरुवार तक रहेंगी, लेकिन यात्रा के बारे में बहुत कम विवरण सार्वजनिक किया गया है।

प्रमुख खबरें

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप

Rajasthan: 1.2 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त; तीन लोग गिरफ्तार