चीन ने ब्रह्मपुत्र में बाढ़ की आशंका को लेकर फिर भारत को चेताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2018

नयी दिल्ली। चीन ने एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार भारत को अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ जैसे हालात की आशंका पर सतर्क किया है। एक भूस्खलन की वजह से तिब्बत में नदी में पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। जल संसाधन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि भूस्खलन और उसके बाद कृत्रिम झील बनने की जानकारी भारत को सोमवार देर शाम राजनयिक माध्यमों से और उस प्रणाली के तहत अलग-अलग दे दी गयी, जिसके तहत चीन ब्रह्मपुत्र के साथ जलीय आंकड़े साझा करता है।

 

केंद्रीय जल आयोग ने ट्वीट किया, ‘‘चीन की ओर से मिली ताजा जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे (चीनी समयानुसार सुबह नौ बजे) भूस्खलन की जगह रुके हुए पानी की मात्रा अनुमानत: 337 एमसीएम है।’’ चीन ने 17 अक्टूबर को भारत को तिब्बत में यारलुंग सांगपू नदी के निचले हिस्सों में मिलिन काउंटी में जियाला गांव के पास भूस्खलन के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद एक कृत्रिम झील बन गयी थी। जब झील से पानी निकलना शुरू हो गया तो अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी के पास के जिलों को बाढ़ की आशंका को लेकर हाई अलर्ट पर रखा गया।

प्रमुख खबरें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत

Yearly Horoscope 2026: 2026 का महा राशिफल, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल, सफलता या नुकसान

मैदान पर घायल हुए स्टार क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाना पड़ा