चीन ने अमेरिका को शीतकालीन ओलंपिक का बहिष्कार नहीं करने की दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

बीजिंग। चीन की सरकार ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वे अगले साल बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक का बहिष्कार नहीं करे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने कहा था कि वे मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायतों के प्रति संयुक्त रुख अपनाने के लिए सहयोगी देशों से बात कर रहे हैं जिसके बाद चीन ने यह चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शिनझियांग प्रांत में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ओलंपिक के संभावित बहिष्कार का चीन कड़ा जवाब देगा।

प्रमुख खबरें

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान