चीन के युद्धपोत ने ऑस्ट्रेलिया के गश्ती विमान पर लेजर दागी: रक्षा विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

ब्रिस्बेन| ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग ने कहा कि चीनी नौसेना के एक जहाज ने उसके एक निगरानी विमान पर लेजर दागी, जिससे चालक दल की जान खतरे में पड़ गई।

विभाग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि लेजर ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी’ के जहाज से दागी गई। यह एक अन्य चीनी जहाज के साथ था, जो टोरेस जलडमरूमध्य से होकर गुजरा।

दोनों जहाज अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में कोरल सागर में हैं। विभाग ने कहा, ‘‘“हम गैर-पेशेवर और असुरक्षित सैन्य आचरण की कड़ी निंदा करते हैं। इन कार्रवाइयों से एडीएफ कर्मियों की सुरक्षा और जीवन को खतरा हो सकता था।’’

लेजर एक गंभीर समस्या पेश करते हैं, क्योंकि जब विमान को निशाना बनाया जाता है तो वे पायलटों को घायल कर सकते हैं या अस्थायी रूप से उन्हें दृष्टिबाधित कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Iran के टॉप डिप्लोमैट्स पर हमले का था Plan? New York Times की रिपोर्ट पर भड़का नेतन्याहू का ऑफिस

Shoja की भीड़ से दूर Tandi Village में बिताएं सुकून के पल, ये रहा पूरा Travel Plan

क्या नितिन गडकरी की ई20 नीति की वजह से खराब हो रही हैं गाड़ियां?

IMD की चेतावनी: Odisha के कई जिलों में Red Alert, भारी बारिश और बाढ़ का खतरा!