बहुत उड़ रहा था चीन, भारत ने ठोक दिया एंटी डंपिंग ड्यूटी, हिल गए जिनपिंग!

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2025

चीन की चालबाजियों पर अब भारत ने करारा जवाब दे दिया है। मोदी सरकार ने वो ठोस कदम उठाया है जो सीधे बीजिंग की जड़ें हिला सकता है। चीन और ताइवान से आने वाले प्लास्टिक प्रॉसेसिंग मशीनों पर भारत ने पांच साल के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी ठोक दी है। अब चीन को न केवल व्यापार में बड़ा झटका लगेगा बल्कि ये भारत की आत्मनिर्भरता की ओर कदम है। राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने पाया कि इन दोनों देशों से डंप कीमतों पर ऐसी वस्तुओं का निर्यात भारत में किया गया। मंत्रालय ने यह भी पाया कि इन देशों से डंप आयात के कारण घरेलू उद्योग को भारी नुकसान हुआ है। इसमें कहा गया है कि चीन और ताइवान से ऐसे सामानों के डंप आयात से घरेलू उद्योग को भौतिक क्षति हुई है। 

इसे भी पढ़ें: China दे रहा था भारत की खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद खोल दी अपने दोस्त की पोल

सरल शब्दों में कहें तो, एंटी-डंपिंग शुल्क आयातित वस्तुओं पर लगाए जाने वाले कर हैं, जो उनके निर्यात मूल्य और उनके सामान्य मूल्य के बीच के अंतर की भरपाई के लिए लगाए जाते हैं, यदि डंपिंग के कारण आयात करने वाले देश में प्रतिस्पर्धी उत्पादों के उत्पादकों को नुकसान होता है। 

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप