WHO के विशेषज्ञों का दो दिवसीय चीन दौरा खत्म, क्या चीन से हुई इस महमारी की शुरूआत?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

बीजिंग। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)के दो विशेषज्ञों के चीन दौरे के बाद बीजिंग और संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी कोरोना वायरस के उद्गम का पता लगाने की योजना पर बातचीत कर रहे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि विशेषज्ञों ने अपने दो हफ्ते के प्रवास के दौरान वायरस के उद्गम का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक अनुंसधान में सहयोग हेतु प्रारंभिक परमार्श किया। उनका दो हफ्ते का प्रवास गत रविवार को समाप्त हुआ। वांग ने बताया कि उनकी बातचीत कोरोना वायरस की आबादी, पर्यावरण, मॉल्युकूल, पशु से उद्गम और संक्रमण से संबंध के साथ आगे के वैज्ञानिक शोध की योजना को लेकर थी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने डब्ल्यूएचओ के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा कोरोना वायरस के उद्गम का पता लगाने के लिए वैश्विक प्रयास को लेकर पारित प्रस्ताव में चीन के योगदान की संभावित रूपरेखा पर चर्चा की। हालांकि, यह सहयोग कितनी जल्दी शुरू होगा इसको लेकर कोई वादा नहीं किया गया।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता