ट्रंप की 100 प्रतिशत शुल्क की धमकी के बावजूद पीछे नहीं हटेगा चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2025

चीन ने रविवार को संकेत दिया कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 100 प्रतिशत शुल्क की धमकी के बावजूद पीछे नहीं हटेगा। उसने अमेरिका से आग्रह किया कि वह धमकियों के बजाय बातचीत के जरिये मतभेदों को सुलझाए।

इस घटनाक्रम से ट्रंप और चीन के नेता शी चिनफिंग के बीच संभावित बैठक पटरी से उतरने और शुल्क युद्ध को लेकर बनी सहमति को लेकर संकट पैदा हो गया है। अप्रैल में दोनों पक्षों की ओर से नए शुल्क कुछ समय के लिए 100 प्रतिशत से ऊपर चले गए थे।

ट्रंप ने इस साल कई अमेरिकी व्यापारिक साझेदारों से आयात पर कर बढ़ा दिया है, ताकि शुल्क में कटौती के बदले में रियायतें हासिल की जा सकें। चीन उन गिने-चुने देशों में से एक है जो अपनी आर्थिक ताकत के दम पर पीछे नहीं हटा है।

वाणिज्य मंत्रालय ने अपने ऑनलाइन पोस्ट में कहा, ‘‘बार-बार ऊंचा शुल्क लगाने की धमकी देना चीन के साथ तालमेल बिठाने का सही तरीका नहीं है।’’ यह पोस्ट एक अनाम प्रवक्ता द्वारा अनिर्दिष्ट मीडिया कंपनियों के सवालों के जवाबों की एक श्रृंखला के रूप में किया गया है।

बयान में बातचीत के जरिये किसी भी चिंता का समाधान करने का आह्वान किया गया। पोस्ट में कहा गया, ‘‘अगर अमेरिकी पक्ष हठपूर्वक अपनी नीति पर अड़ा रहता है, तो चीन अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए दृढ़ता से कदम उठाएगा।

प्रमुख खबरें

BJP को Paper Leak से नहीं, चर्चा से दिक्कत... Arvind Kejriwal का सरकार पर बड़ा हमला

अब पावागढ़ होगा फाजिलनगर का नाम, कुशीनगर में CM Yogi की हुंकार, मच्छर और माफिया दोनों खत्म किए

BJP से Annamalai का इस्तीफा, Amit Shah से मुलाकात पर निगाहें, क्या होगा अगला कदम?

Kedarnath Mystery: क्यों त्रिभुजाकार है केदारनाथ का शिवलिंग? पांडवों से जुड़ी है ये पौराणिक कथा