चीनी एजेंट चार्ली का हुआ पर्दाफाश, 1,000 करोड़ के हवाला कारोबार के आरोप में गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Aug 14, 2020

सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में सीबीडीटी की तरफ से कई जगहों पर छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी से जो सबसे बड़ी जानकारी सामने आई थी वह थी मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन के जरिए एक करोड़ की हेराफेरी। इस हेराफेरी की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच विभाग लगातार काम कर रही थी। इसी मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल इस हेराफेरी का सीधा कनेक्शन एक चीनी नागरिक के साथ निकला है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उस शख्स का नाम लुओ सांग उर्फ चार्ली पेंग बताया जा रहा है  जो व्यापार के बहाने भारत आया था और फिर यहां रह गया। वह चीनी एजेंट के तौर पर काम करने लगा। फिलहाल उसका ठिकाना गुरुग्राम में है।

इसे भी पढ़ें: चीन के दम पर उचकने वाले पाक के सऊदी से बिगड़े रिश्ते, अब तेल संकट का करना पड़ेगा सामना !

यह भी बताया जा रहा है कि 2018 में इसकी स्पेशल सेल ने गिरफ्तारी की थी। वह अलग-अलग नामों से जासूसी भी करता था। चीनी पैसों की मदद से भारत में उसने शेल कंपनियां बनाई थी। चीनी दूतावास के अधिकारियों से इसके बेहतर रिश्ते थे। सूत्रों ने बताया कि चार्ली दिल्ली से परिचित था और डीएलएफ फेज 5 गुरुग्राम में शिफ्ट होने से पहले वह द्वारिका में रहता था। एनसीआर में उसने तिब्बती लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वह दलाई लामा से भी जुड़ी जानकारियों को भी जुटाता था। जासूसी अभियानों के जरिए ही वह मनी एक्सचेंज ऑपरेशन में शामिल हो गया। वह ई-कॉमर्स कंपनी और वित्तीय संस्थानों के बारे में भी जानकारी भी कट्ठा करता था।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध