इजराइल में चीनी राजदूत घर में मृत पाए गए, मौत का कारण छुपाया जा रहा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2020

यरुशलम। इजराइल में चीन के राजदूत रविवार को तेल अवीव में अपने घर में मृत पाए गए। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मौत की कोई वजह नहीं बताई गई है और इजराइली पुलिस ने कहा कि वह मामले की छानबीन कर रही है।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी संकट के बीच डू वेई को फरवरी को राजदूत नियुक्त किया गया था। वह पहले यूक्रेन में चीन के राजदूत थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है तथा दोनों इजराइल में नहीं थे। मौत से दो दिन पहले उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की उन टिप्पणियों की आलोचना की थी जिसमें इजराइल में चीन के निवेश की निंदा की गई और चीन पर कोरोना वायरस के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए, एक्टर इमरान खान भी डिटेन

Delhi Riots मामले में पूर्व आप पार्षद Tahir Hussain दंगा भड़काने के दोषी करार

दिल्ली पुलिस की मानवीय पहल: दादी के निधन की सूचना मिलते ही हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को दी गई गृहनगर जाने की पेशकश

Delhi Riots Case में पूर्व AAP पार्षद Tahir Hussain दोषी, कोर्ट ने 12 आरोपियों को बरी किया