Pakistan में चीनी नागरिक को बम से उड़ा दिया, SCO बैठक से पहले सुरक्षा को लेकर उठने लगे सवाल

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2024

हमला पाकिस्तान के कराची में हुआ, लेकिन इसकी गूंज ने जिनपिंग को भी हिला डासा। पाकिस्तान के दोस्त चीन ने उसकी मदद के लिए पाकिस्तान में अपने वर्कर्स भेज रखे हैं। लेकिन पाकिस्तान को दोस्त बनाना कैसे भारी पड़ सकता है। ये बार बार जिनपिंग को पता चल रहा है। पाकिस्तान भले ही चीनी नागरिकों को बड़ी सुरक्षा देने की बात करता रहा हो। लेकिन तब भी इसकी हकीकत कराची हमले से साफ हो गई है। पाकिस्तान के कराची में जिन्ना इंटरनेशनल हवाई अड्डे के पास देर रात एक बड़ा विस्फोट हुआ। इस धमाके में तीन विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। वहीं 17 से अधिक लोग घायल भी हो गए हैं। बताया ये जा रहा है कि मारे गए लोगों में दो चीनी नागरिक हैं। हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात 11 बजे हुआ और एयरपोर्ट के बाहर एक टैंकर में विस्फोट हुआ है।

इसे भी पढ़ें: कर्स्टन स्वदेश लौटे, पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान के नाम की घोषणा में विलंब

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बम विस्फोट की निंदा करते हुए कहा कि ये कराची हवाई अड्डे के पास किया गया एक जघन्य आतंकवादी हमला था। उसने बताया कि इस हमले में एक चीनी नागरिक घायल भी हुआ है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम चीनी और पाकिस्तानी पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। 

प्रमुख खबरें

First Class Cricket से संन्यास के बाद भी Yuzvendra Chahal को सीमित ओवरों में वापसी की उम्मीद

HirePro की रिपोर्ट: जॉब असेसमेंट में 45 फीसदी हुई धोखाधड़ी, AI का बढ़ता इस्तेमाल बना चुनौती

CEC के इस्तीफे पर दिल्ली में प्रदर्शन, जंतर-मंतर से 700 हिरासत में

Bihar MLC Election में Neeraj Kumar बनाम Anant Singh, सुलह कराने उतरे Lalan Singh