घुसपैठ करते धराया था चीनी नागरिक, चश्मा तोड़कर उससे कांच से काट ली नस, बिहार के जेल में हुई मौत

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2024

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोपी एक चीनी व्यक्ति की बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक जेल में कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद मौत हो गई।  चीन के शेडोंग प्रांत के ली जियाकी को छह जून को ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक के पास से वीजा सहित वैध यात्रा दस्तावेज नहीं होने पर गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि उसके पास से चीन का नक्शा, एक मोबाइल फोन और चीन, नेपाल और भारत की मुद्राएं मिलीं।

अधिकारियों ने बताया कि विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया और अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारागार में रखा गया। 7 जून को जेल के अस्पताल के शौचालय में घायल और बेहोश पाया गया था। उसके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को काटने का प्रयास किया गया था और उसके टूटे चश्मे भी थे। अस्पताल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, जेल अधिकारियों द्वारा उन्हें तुरंत श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

चीन के Nostradamus की बड़ी भविष्यवाणी, Iran-US Tension बदल देगा पूरा Global Order

Jet Fuel संकट में बाकी Airlines पस्त, Delta को Refinery से हो रहा करोड़ों का Profit

Badminton Asia में बड़ी तकनीकी चूक, बिना Hawk-Eye के खेलने पर HS Prannoy ने उठाए गंभीर सवाल

TCS का AI पर बड़ा दांव, Revenue पहुंचा $2.3 अरब, Quarterly Results में बंपर मुनाफा।