चीन ने फिलीपीन की दो नौकाओं का रास्ता रोका और की पानी की बौछारे, फिलीपीन सरकार ने दे डाली ड्रेगन को चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2021

मनीला। चीन के तट रक्षक जहाजों ने दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन के नौसैनिकों के कब्जे वाले एक विवादित स्थल की ओर जा रहीं फिलीपीन की दो आपूर्ति नौकाओं का रास्ता रोका और उन पर पानी की बौछारे डालीं। इस कार्रवाई पर फिलीपीन सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि उसकी ये नौकाएं अमेरिका के साथ एक पारस्परिक रक्षा संधि के तहत चलाई जा रही हैं। फिलीपीन के विदेश मंत्री तियोदोरो लोक्सिन जूनियर ने कहा कि मंगलवार को विवादित जल क्षेत्र में हुई घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन दो आपूर्ति जहाजों को ‘सेकंड थॉमस शोल’ पर फिलीपीन के बलों को खाद्य आपूर्ति पहुंचाने संबंधी अपने अभियान को रोकना पड़ा, यह स्थान फिलीपीन के पश्चिमी पलावन प्रांत में स्थित है और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विशेष आर्थिक क्षेत्र है।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते