चीनी प्रतिनिधिमंडल ने की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2019

नयी दिल्ली। चीन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से गुरुवार को यहां मुलाकात की तथा भारत-चीन संबंधों पर चर्चा की। चीन के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीपीसी केन्द्रीय समिति के पॉलिटिकल ब्यूरो के एक सदस्य कर रहे थे। यहां स्थित चीनी दूतावास के अधिकारी भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के दोनों नेताओं से सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर मुलाकात की। 

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। सोमवार को असम के जोरहाट के पास से उड़ान भरने के बाद अरूणाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना के एक एएन-32 विमान के लापता होने के मद्देनजर उनकी यह बैठक हुई। 

प्रमुख खबरें

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?