गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराने का वीडियो आया सामने तो राहुल ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- मोदी जी, चुप्पी तोड़िये

By अनुराग गुप्ता | Jan 03, 2022

लद्दाख। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है। इसी बीच गलवान घाटी का एक वीडियो सामने आया। जिसके लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी, चुप्पी तोड़िये। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा कि हमारा तिरंगा गलवान में अच्छा दिखता है। चीन को जवाब दिया जाना चाहिए। मोदी जी, चुप्पी तोड़ो। 

इससे पहले कांग्रेस ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों का नाम अपनी में करने को लेकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा था कि अभी कुछ दिनों पहले हम 1971 के युद्ध में भारत की गौरवपूर्ण जीत को याद कर रहे थे। देश की सुरक्षा और विजय के लिए सूझबूझ और मजबूत फैसलों की ज़रूरत होती है। खोखले जुमलों से जीत नहीं मिलती। 

इसे भी पढ़ें: चीन की इतनी हिम्मत ? अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा कैसे कर सकता है ड्रैगन ? 

चीन के सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' की खबर के अनुसार चीन ने भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में 15 और स्थानों के लिए चीनी अक्षरों, तिब्बती और रोमन वर्णमाला के नामों की घोषणा की है। चीन अरुणाचल प्रदेश के दक्षिण तिब्बत होने का दावा करता है। हालांकि भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के नाम बदलने के कदम को सिरे से खारिज कर दिया था और साफ शब्दों में कहा था कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री थोप्पू एन डी वेंकटचलम ने द्रमुक छोड़ी

Womens Asia Cup: Thailand के खिलाफ जीत के बाद भी Shafali Verma ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

Kashmir में ISI की चाल बेनकाब! Encrypted Apps, VPN और Virtual SIM से चल रहा आतंकियों का गुप्त नेटवर्क

चुनावी रेवड़ियों और लुभावने वादों से सतर्क रहें महिला मतदाता: मायावती