अजीत डोभाल से मिलने दिल्ली पहुंचे चीनी विदेश मंत्री, NSA की दो टूक- LAC से सेना हटाने पर ही होगी कोई बात

By अभिनय आकाश | Mar 25, 2022

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से दो टूक कहा कि जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में से चीनी सेना नहीं हटाई जाएगी, तब तक दोनों देशों के बीच कोई बात नहीं हो सकती है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि भारत और चीन ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बैठक में यह सुनिश्चित किया है कि दोनों देशों की कार्रवाई समान और आपसी सुरक्षा की भावना का उल्लंघन न करे। सूत्रों ने कहा कि दोनों एशियाई पड़ोसियों ने भी एक ही दिशा में काम करने और बकाया मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए सहमति व्यक्त की। 

डोभाल को मिला चीन का निमंत्रण

 चीनी पक्ष ने सीमा विवाद पर वार्ता को आगे बढ़ाने के लिये डोभाल को चीन का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। सूत्रों ने कहा कि डोभाल ने निमंत्रण पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि मुद्दों को सफलतापूर्वक हल करने के बाद वह यात्रा कर सकते हैं। वांग और डोभाल दोनों देशों के बीच सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश