Chinese Foreign Minister Missing: अचानक लापता हुए जिनपिंग के करीबी किन गैंग, 3 हफ्तों से नहीं आए नजर

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2023

चीन के विदेश मंत्री किन गैंग की कोई खबर नहीं मिल रही है। कहा जा रहा है कि किन गैंग अचानक से गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बीते तीन हफ्तों से वो गायब चल रहे हैं। जिससे उनकी अनुपस्थिति को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। एक अनुभवी राजनयिक और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भरोसेमंद सहयोगी, किन गैंग ने संयुक्त राज्य अमेरिका में राजदूत के रूप में एक छोटे से कार्यकाल के बाद दिसंबर में देश के विदेश मंत्री के रूप में बागडोर संभाली।

इसे भी पढ़ें: सोलोमन द्वीप के नेता ने चीन के साथ सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने की आलोचना पर किया पलटवार

बीजिंग ने किन गैंग के बारे में क्या कहा है?

बीजिंग ने किन गैंग की अनुपस्थिति के लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। पहले भी वरिष्ठ चीनी अधिकारी जनता की नजरों से ओझल हो चुके हैं। ऐसे में अचानक गायब होना आम बात हो गई है क्योंकि शी जिनपिंग की पार्टी में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद

World Cup 2027 में South Africa के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे कमाल, Imran Tahir ने जताया भरोसा

Donald Trump ने Satya Nadella को किया सम्मानित, Microsoft के काम की सराहना की