चीनी सरकार ने अमेरिकी नौसेना के दो जहाजों को हांगकांग जाने की नहीं दी अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2019

वॉशिंगटन। चीन की सरकार ने अमेरिकी नौसेना के दो जहाजों को हांगकांग जाने की अनुमति नहीं दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी प्रशांत बेड़े के उप प्रवक्ता कमांडर नैट क्रिस्टेंसन ने मंगलवार को बताया कि जहाज ‘यूएसएस ग्रीन बे’ 17 अगस्तऔर ‘यूएसएस लेक एरी’ सितम्बर में हांगकांग जाने वाला था।

क्रिस्टेंसन ने कहा कि अनुरोध मंजूर ना करने का कारण चीन ही बता सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना को उम्मीद है कि हांगकांग में बंदरगाह के दौरे फिर से शुरू होंगे। आखिरी बार नौसेना का जहाज ‘यूएसएस ब्लू रिज’ अप्रैल 2019 में वहां गया था। दरअसल, लोगों को चीन प्रत्यर्पित किये जाने संबंधी विधेयक को लेकर भड़के गुस्से के बाद हांगकांग के लाखों लोग सड़कों पर हैं। ब्रिटेन ने 1997 में हांगकांग को चीन को सौंपा था। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह