एक चीनी खनन कंपनी का दावा, अपने कर्माचारियों को दिए कोविड-19 के टीके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2020

कैनबेरा। पापुआ न्यू गिनी में एक चीनी खनन कंपनी ने दावा किया है कि कोविड-19 के एक टीके के परीक्षण में उसके कर्मचारियों में कोविड-19 के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई है। एक अखबार में प्रकाशित खबर से यह जानकारी सामने आई। देश के स्वास्थ्य मंत्री पापुआ जेल्टा वोंग ने कहा कि उनका विभाग रामु निको मैनेजमेंट लिमिटेड कंपनी के दावों की जांच कर रहा है। राष्ट्रीय महामारी प्रतिक्रिया नियंता डेविड मैनिंग ने बृहस्पतिवार को पापुआ न्यू गिनी में कोविड-19 टीके के परीक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया था और बाद में कहा था कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने किसी प्रकार के परीक्षण की अनुमति नहीं दी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश