उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में चीनी नागरिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली इलाके में 62 वर्षीय एक चीनी नागरिक को बिना वीजा और वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि नेपाल से भारत आ रहे झांग योंग को रविवार शाम सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सोनौली इलाके में नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उसके पास चीन का पासपोर्ट था, लेकिन भारत में प्रवेश के लिए वैध वीजा और दस्तावेज नहीं थे। थाना प्रभारी ने बताया कि चीनी नागरिक के पास मिला पासपोर्ट 14 नवंबर 2034 तक के लिए वैध है और उसके पास से नेपाल का पर्यटक वीजा भी मिला है जिसकी वैधता 25 जुलाई 2025 तक ही थी।

उन्होंने बताया कि चीनी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ा है और भारत में प्रवेश करने का उसका तरीका क्या था। सिंह ने बताया कि खुफिया ब्यूरो को मामले की जानकारी दे दी गई है।

प्रमुख खबरें

Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद नेपाल में चुनाव की घड़ी, प्रचार अभियान ज़ोरों पर

‘एक व्यक्ति-एक पद’ पर टिकी है भाजपा, नितिन नबीन ने बिहार के मंत्री पद से दिया इस्तीफा

पवार परिवार के खिलाफ होगी CBI जांच? लावासा मामले में HC ने फैसला रखा सुरक्षित

1971 के मुक्ति युद्ध में पाकिस्तान पर विजय का जश्न, बांग्लादेश ने मनाई जीत की 54वीं वर्षगांठ