Prabhasakshi NewsRoom: Zelenskyy ने किया बड़ा खुलासा- Russia की तरफ से लड़ते हुए पकड़े गये चीनी नागरिक

By नीरज कुमार दुबे | Apr 09, 2025

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेनी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में रूस के लिए लड़ रहे दो चीनी लोगों को पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि चीनी सैनिकों के रूस की ओर से लड़ने से इस युद्ध को शांत कराने के प्रयास बाधित हो सकते हैं। हम आपको बता दें कि इससे पहले यूक्रेनी सेना उत्तर कोरियाई सैनिकों को भी रूस की ओर से लड़ते हुए पकड़ चुकी है। चीनी सैनिकों के पकड़े जाने का मामला इसलिए हैरानी भरा है क्योंकि चीन यह दावा करता है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाने के प्रयास कर रहा है। रूस के करीबी सहयोगी चीन ने पूर्व में शांति प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया था लेकिन उस पर बात आगे नहीं बढ़ पाई थी।

इसे भी पढ़ें: Russia-US Meeting 2.0: 10 अप्रैल को इस्तांबुल में होगी आगामी वार्ता, क्रेमलिन ने दी जानकारी

वहीं यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है क्योंकि यूक्रेन के अन्य नेता भी इस मामले को सोशल मीडिया के माध्यम से उठा रहे हैं। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सदस्य एंड्री कोवलेंको ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पकड़े गए लड़ाके भाड़े के सैनिक हैं। वहीं यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि कीव ने यूक्रेन में चीन के प्रभारी को "इस तथ्य की निंदा करने और स्पष्टीकरण मांगने के लिए" बुलाया था।

हम आपको यह भी बता दें कि रूस ने फरवरी 2022 के आक्रमण के बाद से ईरानी ड्रोन के साथ-साथ उत्तर कोरियाई मिसाइलों और उसके तोपखाने के गोले का भी इस्तेमाल किया है। यूक्रेन ने यह भी कहा है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों को रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र के कुछ हिस्सों में यूक्रेनी सेना से लड़ने के लिए तैनात किया गया है।

दूसरी ओर, चीनी विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में रूस के लिए लड़ते हुए पकड़े गए चीनी नागरिकों के मामले पर कोई टिप्पणी नहीं दी है। रूस ने भी चीनी लड़ाकों के बारे में ज़ेलेंस्की के दावे पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की है, न ही उसने अपने कुर्स्क क्षेत्र में उत्तर कोरियाई सैनिकों का उपयोग करने की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है। वहीं अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि यूक्रेन में पकड़े गए चीनी नागरिकों की रिपोर्ट परेशान करने वाली थी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वाशिंगटन ने इस दावे की पुष्टि की है या नहीं।

प्रमुख खबरें

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी

माकपा का आरोप: दिल्ली पुलिस ने आइशी घोष को गिरफ्तार करने के लिए पार्टी मुख्यालय में जबरन प्रवेश किया

US Open Mixed Doubles: Novak Djokovic और Aryna Sabalenka की जोड़ी मचाएगी धमाल, टेनिस प्रेमियों में भारी उत्साह