हांगकांग की अलोकप्रिय नेता कैरी लैम की सत्ता सुरक्षित, शी चिनफिंग ने जताया विश्वास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

शंघाई। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हांगकांग की अलोकप्रिय नेता कैरी लैम पर अगाध विश्वास जताया है। दोनों ने अर्धस्वायत्त शहर में तेजी से बढ़ते हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच कई महीनों के बाद मुलाकात की। शी ने लैम का समर्थन ऐसे समय में किया है जब ऐसी अटकलें लग रही थीं कि चीन लैम को हटाने की तैयारी कर रहा है क्योंकि शहर का प्रशासन लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों पर लगाम लगाने में विफल रहा है।

सोमवार को एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से इतर दोनों नेताओं की बैठक हुई। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, शी ने कहा कि लैम ने काफी मेहनत की है और हांगकांग में स्थिति को स्थिर करने का प्रयास किया। शी ने कहा कि केंद्र सरकार को लैम पर अत्यंत विश्वास है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी