फिर भारतीय सीमा में चीन ने की घुसपैठ की कोशिश ! दलाई लामा के जन्मदिन पर दिखाए बैनर और झंडे

By अनुराग गुप्ता | Jul 13, 2021

लद्दाख। भारत में एक बार फिर से चीनी सेना द्वारा की गई घुसपैठ की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 6 जुलाई को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने घुसपैठ की थी। दरअसल, चीनी सेना के जवानों ने लेह के डेमचोक में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे। 

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक चीनी जवानों ने लाल रंग के बड़े से बैनर लिए हुए थे। जिसमें चीनी भाषा में कुछ लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि डेमचोक इलाके में हमारा आखिरी गांव है। ऐसे में यहां पर पहले भी चीनी जवान कार्यक्रमों में खलल डालने का प्रयास कर चुके हैं।

चीन के साथ जारी है तनातनी

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर भारत और चीन के बीच में तनातनी चल रही है। हालांकि पुरानी स्थिति को बहाल करने के उद्देश्य से दोनों देशों के बीच में कई दौर की सैन्य वार्ता हो चुकी है। आपको बता दें कि चीनी सेना ने 15-16 जून को जबरदस्ती भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की थी। इस दौरान भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद तनातनी और भी ज्यादा बढ़ गई थी। 

इसे भी पढ़ें: LAC को लेकर ड्रैगन की नई चाल का हुआ खुलासा ! तैनाती के लिए तिब्बतियों को दे रहा है ट्रेनिंग 

PM मोदी ने दलाई लामा को दी थी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘86वें जन्मदिन पर मैंने दलाई लामा से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। हम उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Health Tips: खून की कमी वाली महिलाएं सावधान! चाय की ये आदत बढ़ा सकती है Health Risk

PoK में भुखमरी और तनाव, भारत में ज़ोजिला टनल का जश्न... LoC से बंटे दो कश्मीर की बदलती हकीकत | Explained Zojila Tunnel

Rajya Sabha Election | एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, जानें कौन हैं BJP के महेश केवट जिनका राज्यसभा जाना अब तय

Sundar Pichai Birthday: Sundar Pichai ने कैसे Google के CEO बन दुनिया में मनवाया लोहा, पढ़ें पूरी कहानी