रूस में चीनी सैनिक, क्या है ड्रैगन का खतरनाक प्लान?

By अभिनय आकाश | Aug 18, 2022

यूक्रेन में जारी भीषण युद्ध के बीच चीन अपनी सेना को रूस भेजेगा। हालांकि चीन ने कहा है कि इसका यूक्रेन युद्ध से कोई लेना देना नहीं है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी सैनिक रूस और बेलारूस व ताजिकिस्तान सहित अन्य देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए रूस की यात्रा करेंगे। चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा, "वार्षिक चीन-रूस सैन्य सहयोग योजना और दोनों पक्षों की सहमति के अनुसार चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वोस्तोक (पूर्व) -2022 रणनीतिक अभ्यास में भाग लेने के लिए कुछ सैनिकों को रूस भेजेगी।

इसे भी पढ़ें: रूसी तेल खरीद पर जयशंकर की यूरोपीय देशों को दो टूक, अपने नागरिकों के लिए सबसे अच्छा सौदा पाना हमारा नैतिक कर्तव्य

रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस के अनुसार, वोस्तोक-2022 रणनीतिक कमान और स्टाफ अभ्यास रूस के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव की कमान के तहत पूर्वी सैन्य जिले के 13 प्रशिक्षण मैदानों में आयोजित किया जाएगा। अभ्यास 30 अगस्त से 5 सितंबर के बीच होने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ