Canada में चीन का जासूस, खुफिया जानकारी इकट्ठा करता हुआ पकड़ा गया

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2023

कनाडा में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह देश के राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों के तहत दुर्लभ आरोपों का सामना कर रहा है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा, 60 वर्षीय विलियम मजचर ने कथित तौर पर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को लाभ पहुंचाने के लिए खुफिया जानकारी या सेवाएं प्राप्त करने के लिए कनाडा में अपने संपर्कों के व्यापक नेटवर्क का इस्तेमाल किया। माज्चर पर आरोप है कि उन्होंने कनाडाई कानून के दायरे से बाहर एक व्यक्ति की पहचान करने और उसे डराने-धमकाने के चीनी सरकार के प्रयासों में योगदान दिया। 

इसे भी पढ़ें: Kissinger and China: अमेरिका के जेम्स बॉन्ड पहुंचे चीन, कैसे रिश्ते सुधारने की कर रहे कोशिश?

मैजशह की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर 2021 में जांच बिठाई गई थी। आरोप है कि इस रिटायर्ड ऑफिसर ने कनाडा के कानून के दायरे से बाहर रहे  लोगों की पहचान करने और उन्हें डराने और धमकियां देने में भी चीन सरकार की मदद की थी। इन आरोपों पर जब चीन के दूतावास से संपर्क किया गया तो वहां से कोई जवाब नहीं आया। 

प्रमुख खबरें

Angelina Jolie अचानक यूक्रेन पहुंचीं, बेटे के साथ Kharkiv के बॉक्सिंग क्लब का किया दौरा

Vadodara में उमड़ा जनसैलाब, PM Modi ने 20,700 करोड़ के Infrastructure प्रोजेक्ट्स किए लॉन्च, ऐसे हुआ स्वागत। Video

China के Export में अगस्त में 25 प्रतिशत उछाल, Trade Surplus 119 अरब डॉलर पार

Dhirendra Shastri पर Bengal BJP का पलटवार, कहा- बाहरी नहीं तय करेंगे बंगाली क्या खाएंगे!