मैदान में पागल हुए चीनी टैंक, बांग्लादेश पर कर दिया हमला!

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2026

जंग के मैदान में लड़ने वाले चीनी टैंक गद्दार निकले। इन्होंने चीन का ही नाम डुबो दिया है। इन टैंकों ने उन्हीं को मारना शुरू कर दिया जिन्होंने इन्हें खरीदा था। चीन के टैंक अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के सैनिकों को मार रहे हैं। ताजा मामला बांग्लादेश से आया है। बांग्लादेश के चिटगोंग में फायरिंग अभ्यास के दौरान चीनी मूल के टैंक में विस्फोट हो गया। यानी गोला दागते ही यह टैंक खुद फट गया। इस चीनी टैंक का टारगेट आगे था। लेकिन इस चीनी टैंक ने अंदर बैठे ही बांग्लादेशी सैनिकों को मार दिया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इस चीनी टैंक में बैठे बांग्लादेश के दो क्रूज सदस्यों की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: हसीना को खींचकर लाएंगे, फांसी पर चढ़ाएंगे...अब सीधे आंखें दिखा रहा बांग्लादेश

वैसे आपको याद दिला दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में लगा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम भी सोता रहा। भारत की ब्रह्मोस मिसाइलों और लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर हमले किए। लेकिन उस एयर डिफेंस सिस्टम को कुछ नहीं पता चला। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत की तरफ चीन की पीएल-15 एयर टू एयर मिसाइल भी दागी थी। लेकिन यह मिसाइल साबुत की साबुत बिना फटे भारत में गिर गई। 

प्रमुख खबरें

आसान नहीं है सच के साथ खड़े रहना: प्रो. संजय द्विवेदी

Crude Oil में उछाल, WTI 100 डॉलर और Brent 105 डॉलर प्रति बैरल के पार

उत्तर प्रदेश में सनातन और विकास की गूंज

IRCTC होटल मामले में Lalu Prasad और Tejashwi Yadav पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय