By अभिनय आकाश | Jan 20, 2025
बांग्लादेश की एक अदालत बांग्लादेश सम्मिलिट सनातनी जागरण जोते के प्रवक्ता और इस्कॉन के पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई कर सकती है। एक वकील ने सोमवार को कहा कि उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में राजद्रोह मामले में उच्च न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उनके वकील ने कहा कि हमने चिन्मय की जमानत के लिए 12 जनवरी को हाई कोर्ट में आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि हमने सोमवार (आज) को सुनवाई के लिए अदालत को सूचित किया है।
उनकी गिरफ्तारी से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, उनके अनुयायियों ने ढाका और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया, जबकि चटोग्राम में विरोध हिंसक हो गया, जहां एक वकील की मौत हो गई।