भाजपा के संपर्क में हैं चिराग पासवान के 3 सांसद! RJD के दावों पर बिहार में सियासी बवाल, NDA का पलटवार

By अंकित सिंह | Aug 29, 2024

बिहार की सियासत में जबरदस्त तरीके से हलचल चल रही है। दावा किया जा रहा है कि चिराग पासवान और भाजपा के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। इन सब के बीच राजद भी अपने फायदे की उम्मीद में बैठ गई है। राजद की ओर से आज दावा किया गया है कि रामविलास पासवान की पार्टी के तीन सांसद भाजपा से संपर्क में हैं। इतना ही नहीं, राजद की ओर से उसके विधायक मुकेश रोशन ने यह भी दावा किया कि यह तीनों सांसद एक-एक करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास रहा है कि वे अपने सहयोगी दलों को तोड़ती है।

एनडीए का पलटवार

इसके बाद अब एनडीए की ओर से पलटवार किया जा रहा है। नीतीश सरकार के मंत्री और जदयू के नेता जमा खान ने साफ तौर पर कहा कि एनडीए पूरी तरीके से मजबूत है। 2025 में राजद नेताओं की जमानत जप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राजद वाले पूरी तरीके से बौखला रहे हैं। एनडीए 2025 में एक साथ चुनाव लड़ेगा और जीत कर मजबूती से वापसी करेगा। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार का भी बयान सामने है। उन्होंने कहा कि राजद के संपर्क में कोई नहीं है, इसलिए वह बौखला रहे हैं। तेजस्वी से ज्यादा सांसद तो चिराग पासवान के पास है। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand चुनाव से पहले यशवंत सिन्हा का बड़ा दांव, अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनाएंगे नई पार्टी

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान मेच्योर नेता है। वह अपना फैसला खुद लेने में सक्षम हैं। एनडीए पूरी तरीके से मजबूत है। सहयोगी दल के सभी सांसद संपर्क में है। वही एलजेपी नेता और सांसद राजेश वर्मा का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि राजद ख्याली पुलाव पका रही है। हमारी पार्टी पूरी तरीके से एकजूट है। चिराग पासवान ने हमें मौका दिया है। हम अपने नेता के साथ हैं। हम चिराग के साथ दगाबाजी नहीं करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Kulgam Attack: Farooq Abdullah ने उठाया गंभीर सवाल, राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं हत्याएं?

Bangladeshi Infiltrators को कतई नहीं बख्शते Himanta Biswa Sarma, दनादन एक्शन से घुसपैठियों के बीच मचा हड़कंप

भारत खुशकिस्मत, परखी हुई Leadership मिली: CM Naidu ने Bogapuram में PM Modi की जमकर तारीफ की

Yes Milord: सब CJP में लगे थे, इधर कोर्ट में शिवसेना टूट की कहानी क्या पलटने वाली है?