Bihar: हाजीपुर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, चाचा पशुपति पारस के खिलाफ भतीजे ने भरी हुंकार

By अंकित सिंह | Mar 20, 2024

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए दिल्ली में चिराग पासवान के नेतृत्व में संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के बाद चिराग ने साफ तौर पर कहा कि वह हाजीपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। बाकी की सीटों पर उन्होंने कहा कि 2 से 4 दिन में फैसला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद हम बिहार के लिए रवाना होंगे...कई प्रस्तावों को अनिवार्य रूप से पारित करना होगा, और कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। इन सबको ध्यान में रखते हुए बैठक बुलाई गई है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: सीट न मिलने से नाराज पशुपति पारस का मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा, बोले- हमारे साथ नाइंसाफी हुई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की 17 सीट, जनता दल (यूनाइटेड) 16 सीट और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पांच सीट पर चुनाव लड़ेगी। सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते में राजग में शामिल केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के दावे को नजरअंदाज किया गया है और उसे एक भी सीट नहीं दी गई है। यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव व बिहार मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े ने यह घोषणा की। यह पहली बार होगा जब भाजपा को बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जद (यू) की तुलना में अधिक सीटें मिली हैं। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त