पार्टी संविधान के तहत हुआ चुनाव, चिराग पासवान अब लोजपा के अध्यक्ष नहीं: पशुपति पारस

By अनुराग गुप्ता | Jun 18, 2021

नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में सियासी घमासान जारी है। चाचा-भतीजे के बीच में पार्टी संविधान का मसला उठने लगा है। अब दिवंगत नेता रामविलास पासवान के भाई और लोजपा सांसद पशुपति पारस ने बताया कि चिराग पासवान अब पार्टी के अध्यक्ष नहीं रहे और न ही सदन के नेता हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि पार्टी के संविधान के तहत कल चुनाव हुआ है और वह वैध है। 

इसे भी पढ़ें: चिराग का भाजपा से मोहभंग? कहा- जब हनुमान को राम से मदद मांगनी पड़े तो कैसे हनुमान और कैसे राम

उल्लेखनीय है कि पारस ने हाल ही में पार्टी में राजनीतिक तख्तापलट करते हुए अपने भतीजे चिराग पासवान को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया था। पारस गुट द्वारा लोकसभा में पार्टी के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से चिराग पासवान को हटाने जाने के बाद लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पारस को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा की थी और प्रमाण पत्र सौंपा था।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित