NDA में शामिल होते ही Nitish Kumar पर बरसे Chirag Paswan, कहा- बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटें जीतेंगे

By अंकित सिंह | Jul 18, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों की बैठक के लिए बेंगलुरु में हैं। विपक्षी एकता की आज बड़ी बैठक हो रही है। वहीं, दूसरी ओर एनडीए की भी आज बड़ी बैठक है। सोमवार को चिराग पासवान एनडीए में अधिकृत रूप से शामिल हो गए। इसके बाद आज उन्होंने नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि एनडीए बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। साथ ही साथ 2025 में बिना नीतीश कुमार के एनडीए सरकार बनाएगी। 

इसे भी पढ़ें: 'नकारात्मक राजनीति नहीं होनी चाहिए', BJP के आरोप पर बोले Tejashwi Yadav, वे लोग अफवाह फैलाने में माहिर

चिराग पासवान NDA में शामिल

इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि उनकी लोजपा (रामविलास) हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी, जिसका प्रतिनिधित्व उनके चाचा पशुपति कुमार पारस कर रहे हैं। हालांकि, इस सीट पर मामला फंस रहा है। चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस भी इस सीट से चुनावी मैदान में उतरने का दम भर रहे हैं। इसे भाजपा को सुलझाना होगा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राजग की मंगलवार को होने वाली बैठक से ठीक पहले चिराग पासवान के सत्ताधारी गठबंधन में शामिल होने को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है, विशेष रूप से बिहार की राजनीति के लिए। 

प्रमुख खबरें

Mathura में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल

Delhi MPD 2047: शहर के 1,459 विरासत स्थल गंभीर खतरे में, संरक्षण के निर्देश

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में IMD ने हल्की बारिश का अनुमान जताया, पारा 28.4 डिग्री

Yogi Adityanath ने Japan संग संबंधों को बताया युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार